750 लीटर मिलावटी सरसों तेल और राइस ब्रान ऑयल रंग-एसेंस सीज:बुद्धेश्वर में जनरल स्टोर पर हुई छापामारी,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन FSDA टीम ने बुद्धेश्वर में स्थित शिवम जनरल स्टोर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम को संदेह हुआ कि परिसर में बड़े पैमाने पर तेल में मिलावट का काम चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक मिलावटखोर राइस ब्रान ऑयल को पीले रंग और तेज गंध देने के लिए कृत्रिम रंग और एसेंस का उपयोग कर रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर इसे शुद्ध सरसों तेल के रूप में बेचा जाना था।

मौके से 150 लीटर मिलावटी सरसों तेल और 600 लीटर राइस ब्रान ऑयल बरामद किया गया। साथ ही प्रयोग में लाए जा रहे कृत्रिम रंग और एसेंस भी जब्त किए गए।

  औषधि प्रशासन (FSDA) ने शनिवार को बुद्धेश्वर स्थित एक जनरल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान यहां राइस ब्रान ऑयल में कृत्रिम रंग और एसेंस मिलाकर उसे शुद्ध सरसों तेल के रूप में बेचने का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से 750 लीटर तेल समेत रंग और एसेंस जब्त कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच में सामने आया कि राइस ब्रान ऑयल में प्रतिबंधित रंग और एसेंस मिलाकर उसे सरसों तेल के रूप में तैयार किया जा रहा था।

Related posts

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में इंटर का छात्र डूबा

सड़कों पर गंदगी देख भड़के प्रभारी मंत्री:मेयर के साथ 4 वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था;