अचरा सराय मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार बेखबर!

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद -अचरा सराय मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार बेखबर!
सड़क सिंगल, पटरियां बदहाल—आए दिन जाम से जूझ रहे राहगीर, एंबुलेंस और स्कूली बच्चे।
फर्रुखाबाद ब्यूरो। अचरा से सराय जाने वाले मार्ग पर सड़क सिंगल होने तथा दोनों तरफ की पटरियां खराब होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर उन्हें साइड देने में भारी परेशानी होती है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
मार्ग की बदहाल स्थिति का असर राहगीरों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों पर पड़ रहा है। जाम के कारण कई बार लोगों को काफी देर तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है।
शुक्रवार को अचरा–सराय मार्ग पर एक ट्रक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि टल गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की पटरियों को दुरुस्त नहीं कराया गया और मार्ग को चौड़ा नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क की पटरियों को तत्काल दुरुस्त कराने, जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने और मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है।

Related posts

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह