श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अचरा चौराहा हुआ कृष्णमय सजी दुकानें, झूले और कान्हा की मनमोहक तस्वीरों से गुलजार हुआ बाजार, भक्तों में उत्साह

मेरापुर/फर्रुखाबाद।अचरा मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अचरा चौराहे का बाजार पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। जन्माष्टमी को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।
बाजार में कान्हा की मनमोहक तस्वीरें, झूले, तिरंगे और रंग-बिरंगी सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सामग्री और सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं।
जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और पूरा चौराहा भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है।
अचरा बाजार की आकर्षक सजावट और जन्माष्टमी की रौनक देखने लायक बनी हुई है।

Related posts

संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

ABP न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में माननीय ओम प्रकाश राजभर जी ने NDA के पक्ष में रखा अपना विचार, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में एक दर्जन लोगों के ली पार्टी की सक्रिय सदस्यता