आगरा के थाना अछनेरा के एसएसआई को डायरी में छिपाकर घूस लेते VIDEO:वायरल

भास्कर न्यूज़

संवाददाता आगरा –

आगरा के थाना अछनेरा में डायरी में छुपाकर घूस लेते एसएसआई का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद डीसीपी विस्ट आदित्य ने संबंधित एसएसआई जितेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

घूस देने वाले व्यक्तियों की भी पहचान कराई जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि एसएसआई ने किस मामले और क्यों घूस ली थी आरोप है कि उन्होंने डायरी के अंदर घूस की रकम रखवाई थी। पूरे प्रकरण की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर थाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल कैसे हो गया। यह फुटेज लोगों को कैसे मिला।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ यह लिखकर वायरल किया गया कि डायरी में रिश्वत ली गई थी। हालांकि घूस कितनी थी। किसने दी। वीडियो में इसका कोई जिक्र नहीं है। वीडियो के आधार पर डीसीपी आदित्य सिंह ने एसीपी से रिपोर्ट मांगी।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप