कानपुर में अंतिम संस्कार में जा रहे लोग टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में टैंकर ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक टैंकर के नीचे आ गए और करीब 100 मीटर तकघसिटते चले गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।तुरंत मौके वारदात से आरोपी चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।सूचना मिलते ही परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।हादसे में मोहल्ले के रहने वाले बलवान (35), उनका चचेरा भाई अजय कुमार (32) और सूरज (29) की मौत हो गई। तीन एक ही बाइक पर सवार थे। शाखा जनवारा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने क्रेन से टैंकर को हटाने की कोशिश की। इस दौरान परिजन टैंकर के नीचे लेट गए। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे नहीं हटे। परिजनों की जिद के आगे पुलिस ने क्रेन को हटवा दिया है।

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हादसा बुधवार दोपहर घाटमपुर थाना क्षेत्र के रेउना में हुआ। आरोपी पर सख्त कार्यवाही की जायगी

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप