भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल तानी:बोला- मार डालेंगे;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

अलीगढ़ संवाददाता –

अलीगढ़ में भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर पिस्टल तान दी। कहा- तुम्हें गोली मार देंगे। पड़ोसी के भांजे और भाजपा नेता के नाबालिग बेटे के बीच होली के 500 रुपए के चंदे को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई।

इसका पता चलते ही पड़ोसी विशाल शर्मा गुरुवार को भाजपा नेता के घर पहुंच गया। विशाल के मुताबिक, घर पर भाजपा नेता हेमंत गर्ग नहीं मिले। वहां उनके नाबालिग बेटे से कहासुनी हो गई। बेटा घर से पिस्टल निकाल आया और 3 राउंड फायरिंग कर दी।

विवाद बढ़ता देख पत्नी ने फोन करके भाजपा नेता हेमंत को दुकान से बुला लिया। आरोप है कि भाजपा नेता ने बेटे को समझाया नहीं, बल्कि पड़ोसी विशाल से भिड़ गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को अलग किया। हेमंत गर्ग भाजपा के व्यापार मंडल के महामंत्री हैं।

घटना गुरुवार को बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता और उसके बेटे को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग गया। पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद जेल भेज दिया।

Related posts

75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण;

कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,