कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले-हमारी मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल हैं।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कानपुर संवाददाता –

अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव के रहने वाले सैयद के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा चंदू (25) केरल में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार के लोगों ने बताया- चंदू का गांव के ही एक परिवार की रिश्तेदार नसिरापुर गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि लड़की के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाया। बोला- हमारे घर वालों का इसमें कोई हाथ नहीं है। हमारी मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल हैं।गुरुवार शाम को चंदू घर पर अकेला था जबकि परिवार के लोग खेत पर आलू की खुदाई करने गए थे। करीब 7 बजे चंदू का छोटा भाई समीर घर लौटा और भइया को आवाज दी। जब कोई हलचल नहीं हुई तो समीर कमरे में गया। जब खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।

युवक ने शोर मचाया। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। छोटे भाई समीर ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद रस्सी काटकर चंदू की डेडबॉडी को नीचे उतारा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई,गर्भवती पीड़िता मांग रही ‘इच्छा मृत्यु’:

आगरा में बच्चे के नामकरण में पति-पत्नी के बीच विवाद :पति ने पत्नी की पिटाई लगाई।c

20 फरवरी को ऑपरेशन से बेटे को जन्म के 15 दिन बाद महिला की मौत