भाजपा नेता विकास राजपूत ने लोगों को किया योजनाओं के प्रति जागरूक ।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता –

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर पमारान में आयोजित एक सभा के दौरान भाजपा नेता विकास राजपूत ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए कई प्रकार की लोन एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है।

सभा में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े मुद्दों को भी उठाया और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विकास राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के लिए सैकड़ों योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे आमजन को काफी राहत मिल रही है। इन योजनाओं की जानकारी सरकार के विभिन्न विभागों के पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता विकास राजपूत एवं मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुशील शाक्य ने सम्राट अशोक और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने नेताओं के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दें और समाज में जागरूकता फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Related posts

अमृतपुर थाना निरीक्षण में एसपी संतुष्ट: व्यवस्थाएं दुरुस्त,साफ-सफाई व चाक-चौबंद इंतजाम की सराहना

अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले 4 चोर गिरोह गिरफ्तार: