कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर खेत में गड्ढा खोदकर दफनाई:लाश,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला। शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद बच्ची का मर्डर किया गया।

परिवार वालों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया। आरोपी के घर को घेरकर जांच शुरू की।गई

पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपी पड़ोसी के घर से मिट्टी से सने कपड़े टंगे मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बच्ची 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके घर से आरोपी के घर की दूरी सिर्फ 200 मीटर है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव की है।जाँच के दौरान पुलिस ने कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया

Related posts

किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस,

75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण;

कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं