चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने कराया भंडारा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने कराया भंडारा

ओम शक्ति

कम्पिल, फर्रुखाबाद। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर नगर कम्पिल के मोहल्ला मांझ गांव पूर्व, वार्ड-4 निवासी अम्बुज कश्यप ने चार धाम यात्रा एवं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूर्ण होने की खुशी में कम्पिल मुख्य चौराहे के पास श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया।

सोमवार प्रातः से शुरू हुए इस भंडारे में दूर-दूर से आए शिवभक्तों और राहगीरों को श्रद्धापूर्वक सब्जी-पूड़ी एवं कचौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का जयघोष किया।

अम्बुज कश्यप ने बताया कि चार धाम यात्रा और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के बाद उन्होंने भगवान शिव के प्रति आस्था एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से सावन के प्रथम सोमवार पर भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष अवसर होता है और इस दिन श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

भंडारे के सफल आयोजन में धन देवी, प्रिया, अर्चना, रंजन तथा रूद्र ने विशेष सहयोग किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’