बाड़े में घुसे पालतू कुत्तों के हमले से 16 भेड़ों की मौत, 9 घायल; पुलिस जांच में जुटी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

बाड़े में घुसे पालतू कुत्तों के हमले से 16 भेड़ों की मौत, 9 घायल; पुलिस जांच में जुटी

कम्पिल, फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला में रविवार देर रात बाड़े में घुसे पालतू कुत्तों के हमले से 16 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 9 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

गांव निवासी दिनेश पाल ने बताया कि उनके घर के पास बने बाड़े में 48 भेड़ें बंद थीं। रविवार रात वह भेड़ों के साथ बाड़े में सो रहे थे, लेकिन बारिश शुरू होने पर घर चले गए। इसी दौरान पड़ोसी गांव के कुछ पालतू कुत्ते बाड़े में घुस आए और भेड़ों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने कई भेड़ों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे 16 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सोमवार सुबह जब दिनेश पाल बाड़े में पहुंचे तो भेड़ों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित ने थाना कम्पिल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया तथा घायल भेड़ों का उपचार किया। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सिवारा चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप