भास्कर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद –
छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
ज्ञानेन्द्रसिह मोहित”यादव
फर्रुखाबाद ब्यूरो। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार फर्रुखाबाद द्वारा जनपद के अति महत्वाकांक्षी ब्लॉक राजेपुर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल उपस्थित 59 छात्रों का विधिवत परीक्षण कर रोग ग्रस्त पाये गए कुल 33 छात्रों को मौके पर ही निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया । इस स्वास्थ्य शिविर में ज्यादातर छात्र छात्राएं,जुकाम खांसी सरदर्द, चक्कर, चर्म रोग एवं दंत रोगों से पीड़ित पाए गए। चिकित्सा अधिकारी ने सभी छात्रों को शिविर के अंत में दिन में दो बार सही तरीके से दांत साफ करने की विधि समझाई एवं हाथ साफ करने के वैज्ञानिक तरीके का सजीव प्रदर्शन कर समझाया साथ ही खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों एवं तंबाकू युक्त दंत मंजनों से परहेज करने की सलाह देते हुए बाढ़ के समय पानी हमेशा उबालकर पीने की एवं साफ सफाई रखने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्री विजय कुमार एवं श्री अनीश यादव उपस्थित रहे।