भास्कर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद –
नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी l
पिछली बार दिलचस्प रही थी जंग, इस बार राहुल शाक्य के बढ़ते उत्साह ने बढ़ाई हलचल।
ज्ञानेन्द्रसिह मोहित”यादव
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर नवाबगंज क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। युवा और संभावित प्रत्याशी राहुल शाक्य इस बार जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के उद्देश्य से लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
बताया जाता है कि पिछले चुनाव में भी इस सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। राहुल शाक्य ने भी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की थी, हालांकि उस समय यह सीट उनके हाथ नहीं लग सकी और डॉ. सुबोध यादव ने इस सीट से जीत का परचम लहराया था।
सूत्रों की मानें तो इस बार राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की चर्चा के बीच राहुल शाक्य और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि यदि पिछली बार के विजेता डॉ. सुबोध यादव चुनावी मैदान में सक्रिय नहीं होते हैं, तो मुकाबले के समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि चुनावी तस्वीर और प्रत्याशियों की स्थिति आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।
जनसंपर्क और युवा जोश के साथ राहुल शाक्य लगातार क्षेत्र की जनता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि इस बार उनकी सक्रियता और जनता के बीच बढ़ता संपर्क चुनाव को और भी दिलचस्प बना सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि नवाबगंज की जनता इस बार किसके सिर जीत का ताज सजाती है।