छिपकली वाली चाय पीने से तीन बच्चे बीमार:लोहिया अस्पताल में चल रहा इलाज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद-

फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार सुबह छिपकली पड़ी दूध की चाय पीने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाजहो रहा है।

गांव कटरी शिकारपुर निवासी रामवीर ने बताया कि गुरुवार शाम को भैंस का दूध निकालकर बाल्टी में रखा गया था। अनजाने में उसमें एक छिपकली गिर गई थी। शुक्रवार सुबह इसी दूध से चाय बनाई गई, जिसे रामवीर के भाई प्रेमपाल के बेटे सोहिल (13 वर्ष), शोभित (11 वर्ष) और मोहित ने पी लिया।

चाय पीने के बाद तीनों बच्चे खेत पर चले गए। वहां उन्हें पेट में जलन महसूस होने लगी। इसी दौरान घर से फोन आया रामवीर ने बताया कि सुबह उनकी भाभी ने जब दूध गर्म करने के लिए रखा, तब उन्हें दूध में छिपकली पड़ी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चों को फोन करके इसकी जानकारी दी।कि जिस दूध से चाय बनी थी, उसमें छिपकली पड़ी थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तीनों बच्चों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी