गुड फ्राइडे पर क्रूसीकरण:फर्रुखाबाद के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के सात वचन सुनाए गए

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद- गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूसीकरण की स्मृति में शहर के विभिन्न गिरजाघरों में श्रद्धापूर्ण माहौल देखा गया। सुबह 11 बजे से ही मसीही समुदाय के लोग गिरजाघरों में एकत्रित होने लगे और सफेद वस्त्रों में प्रार्थना सभा तथा विशेष आराधना में शामिल हुए।

सीएनआई बढ़पुर चर्च में क्रूसीकरण की स्मृति में एक विशेष जुलूस पोस्टर हाउस से प्रारंभ होकर चर्च परिसर तक पहुंचा। इस दौरान एक विश्वासी अभिजीत सहाय ने प्रभु यीशु का स्वरूप धारण कर कंधों पर क्रूस उठाया। उन्होंने उस पीड़ा व बलिदान का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया, जो प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए सहन किया था।चर्च परिसर में क्रूसीकरण का पूरा दृश्य मंचित किया गया, जिसमें प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया। उनके साथ डिसमास और गेसटार को भी क्रूस पर चढ़ाए जाने का दृश्य दिखाया गया। इस दौरान माता मरियम के दुख और करुणा को भी जीवंत रूप में दर्शाया गया। यह मार्मिक दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

चर्च के पादरी मनोज कुमार ने विशेष आराधना कराते हुए पवित्र बाइबिल से वचनों का पाठ किया। इस दौरान पहला वचन — “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं” इसके साथ ही ऑल सेंट्स चर्च, सिटी चर्च, रखा चर्च और बढ़पुर चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। ऑल सेंट्स चर्च और सिटी चर्च में पादरी स्टीफन मसीह ने आराधना कराई, जबकि रखा चर्च और बढ़पुर चर्च में पादरी मनोज कुमार ने प्रार्थना सभा का संचालन करते हुए प्रभु यीशु के बलिदान और उनके संदेशों को साझा किया।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी