डंपर से ट्रक क्लीनर को कुचला, मौके पर हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

लखनऊ संवाददाता- लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह किसान पथ पर एक डंपर चालक ने ट्रक क्लीनर रौंद कर मार डाला। घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। क्लीनर ने अपने ट्रक में टक्कर मारने वाले डंपर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर ड्राइवर उसके ऊपर ट्रक चढ़ाते हुए भाग गया। मृतक की पहचान संदीप (35) के रूप में हुई। संदीप उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र सेमरा गांव का था।

वह अपने ट्रक चालक फुरकान के साथ झांसी से कॉपी लादकर गोरखपुर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे कानपुर रोड से किसान पथ पर चढ़ने के बाद, नटकुर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे डंपर (आरजे 11 जीसी 7531) ने उनके ट्रक के साइड में टक्कर मार दी, जिससे साइड शीशा टूट गया। यहीं विवाद हो गया जिसके बाद डंपर ड्राइवर संदीप के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग गया।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप