लखनऊ में एक मंच पर नजर आये भाजपा-कांग्रेस के नेता

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने आज एक ही मंच पर आ गए। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ब्राह्मण समाज ने प्रबुद्ध समागम कराया। इस दौरान सभी हर पार्टी के ब्राह्मण नेताओं को न्योता भेजा गया। इसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल हुए। इनके साथ ही बगल की कुर्सियों पर कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बैठे।

इसमें जब दिनेश शर्मा के बोलने की बारी आई तो उन्हें लोग बार-बार UGC पर बोलने को कहने लगे। वह बात को अनसुनी करते रहे। इसी दौरान लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्हें मंच पर वापस आकर बैठना पड़ा। आयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि समाज को जोड़ना और समस्याओं पर चर्चा करना उद्देश्य है। हमने सभी राजनीतिक दलों के सवर्ण नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप