डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में भजन और संगीतमय शैली में पाठ; भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल का संगम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता इटावा –

इटावा के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हनुमान जयंती के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीबीए के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर सुंदरकांड का श्रवण और गायन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ की गई, जिसमें डीबीए अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी और महामंत्री एडवोकेट नितिन तिवारी ने पूजा अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद आचार्य की भूमिका में एडवोकेट गोविंद माधव शुक्ल ने पूजन कराकर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया। आयोजन को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।संगीतमय सुंदरकांड पाठ दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। वरिष्ठ नागरिक सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने भजन और संगीतमय शैली में पाठ प्रस्तुत किया, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। उपस्थित अधिवक्ताओं ने पूरे समय श्रद्धा भाव से पाठ में सहभागिता की और हनुमान जी का स्मरण किया।और भक्ति भाव प्रकट किया

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप