इटावा में कार से तोड़े सभी बैरियर, VIDEO: केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता इटावा –

इटावा के चौबिया क्षेत्र में बरेली हाईवे स्थित बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार रात कार सवारों ने हंगामा कर दिया। कार सवारों ने टोल कर्मियों से विवाद के बाद गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाया और एक के बाद एक सभी बैरियर तोड़ डाले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मंगलवार रात करीब 10 बजे एक कार में सवार दो लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे। शुरुआत में उन्होंने टोल कर्मियों से सामान्य बातचीत की, जिससे किसी को किसी तरह की आशंका नहीं हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया और उन्होंने गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया।

टोल कर्मियों का कहना है कि कार सवार शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर गुस्से में दिखाई दे रहे थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से टोल पर तैनात कर्मचारियों में दहशत फैल गई। कर्मचारियों का कहना है कि अगर कोई कार के सामने आ जाता तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप