इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, बड़ा हादसा टला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता इटावा –

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में इकदिल हाइवे पुल के पास कंपोजिट शराब की दुकान के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज लपटों ने पास में लगी सब्जी की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक दुकानदार की पूरी दुकान जलकर राख हो गई।हालांकि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आग की चपेट में आकर विष्णु राजपूत की सब्जी की दुकान पूरी तरह जल गई।

दुकान में रखा तख्त, तट्टर और सभी सब्जियां जलकर राख हो गईं। इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी रोजमर्रा की आजीविका पर असर पड़ा है।बुधवार सुबह इकदिल पुल के पास रोजाना की तरह सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें लगाए हुए थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आग बढ़ती देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानें बचाने में जुट गए।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन