फर्रुखाबाद में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का अधिवक्ताओं में विरोध:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद में अधिवक्ताओं ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने और इसके निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की ।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह फिल्म एक विशिष्ट समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने समाज में भ्रम एवं आक्रोश उत्पन्न करने की मंशा से निर्मित की गई है। फिल्म के निर्माता संदीप तोमर बताए जा रहे हैं।’यादव जी की लव स्टोरी’ नामक यह फिल्म यादव समाज की छवि को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत करती है।

फिल्म का शीर्षक, कथानक और प्रस्तुति यह दर्शाती है कि इसका उद्देश्य एक विशिष्ट समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यादव समाज की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती उत्पन्न कर सकती है।

Related posts

नवाबगंज में:नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला,

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या शव फांसी पर लटका मिला:

फर्रुखाबाद में घर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से हादसा,