फर्रुखाबाद में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी:नवाबगंज में 27 गांवों की बिजली गुल,

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद – में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार देर रात भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। रात के समय नवाबगंज में बिजली गिरने से फाल्ट हो गया।जिसके कारण 27 गांवों की बिजली गुल हो गई और फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। गुरुवार देर रात भी शहर में तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई थी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र नवाबगंज में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

खेतों में इस समय गेहूं, सरसों और तंबाकू की फसलें खड़ी हैं। आलू की खुदाई भी चल रही है। आशंका है कि तेज हवा और बारिश से गेहूं और सरसों की फसलें गिर सकती हैं, जबकि तंबाकू की फसल को भी नुकसान हो सकता है। और किसानों को मायूसी उठानी पड़ सकती है

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी