सरकार के 9 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां:दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, छात्रों को प्रमाण पत्र मिले

भास्कर न्यूज़

इटावा संवाददाता –

इटावा में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और और लोगो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

वहीं छात्र-छात्राओं को उनके प्रशिक्षण और उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया मौजूद रहीं, जिन्होंने लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताया गया ।

कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और जरूरी उपकरण प्रदान किए गए, जिससे उनकी दैनिक जीवन की गतिविधियों को आसान बनाया जा सके। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिली है और उन्होंने सरकार के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया ।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप