हरियाणा विधानसभा में संत रविदास म्यूजियम पर हंगामा:विधायक बोले- इसकी जगह यूनिवर्सिटी बने, शर्म से डूब मरो

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

हरियाणा संवाददाता –

स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कांग्रेस विधायक आफताब अहमद को फोन चलाने पर टोका। स्पीकर ने कहा, “यह गलत है। कल भी कुछ सदस्य सदन में फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। यह सही नहीं है।”

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र की आज (24 फरवरी) तीसरे दिन की कार्यवाही चल रही है। लंच के बाद कुरुक्षेत्र में संत रविदास जी के नाम पर बनने वाले म्यूजियम पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि अगर 125 करोड़ रुपए लगाने हैं तो गुरु के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाओ। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये गुरुओं का भी विरोध कर रहे हैं, शर्म से डूब मरो।

बुढ़ापा पेंशन पर हंगामा, मंत्री बोले- तसल्ली बैठानी पड़ेगी

बजट सत्र की शुरुआत में कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल  ने पूछा कि कितने लोगों की वृद्धावस्था पेंशन वेरिफाई कराने के नाम पर रोकी गई? इसका मंत्री कृष्ण बेदी ने जवाब दिया कि बुढ़ापा पेंशन में डेथ केस की वजह से 78 हजार पेंशन कटी हैं। अपात्रता पाए जाने पर 5 हजार से ज्यादा पेंशन कटी है। बहुत सी विधवा अब बुढ़ापा पेंशन में कनवर्ट हुई हैं।

इस पर बेदी बोले-तसल्ली तो बैठानी पड़ेगी। इसके बाद CM नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष ने बुजुर्गों के बीच अफवाह फैलाकर पाप किया है। हम तो उनका सम्मान बढ़ा रहे हैं, पेंशन बढ़ा कर। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सीएम को जवाब देने की कोशिश की तो स्पीकर ने उन्हें रोक दिया।

Related posts

CM योगी आगरा पहुंचे, आरएसएस के साथ मीटिंग हुई हॉस्पीटल का उद्घाटन किया

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:

सुबह 11 बजे सीएम योगी कानपुर पहुंचे, तीन घंटे शहर में रहेंगे:सीएसए