होली के सामानों से सजे बाजार,दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद नहीं

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज जनपद के मानपुर नगरिया में इन दिनों होली का बाजार पूरी तरह सज चुका है। बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियां, हर्बल गुलाल, स्प्रे कलर, बच्चों के लिए कार्टून वाली पिचकारियां और तरह-तरह के मास्क बिक रहे हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को खास अंदाज में सजाया है।होली रंगों और उल्लास का प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

कुछ व्यापारियों का मानना है कि बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का बजट प्रभावित हुआ है। त्योहार के खर्चों में कटौती करने के चलते लोग जरूरत भर की ही खरीदारी कर रहे हैं। थोक बाजार में दाम बढ़ने से खुदरा कीमतों पर भी असर पड़ा है, जिससे ग्राहक सोच-समझकर सामान खरीद रहे हैं।

बाजार में भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आते-आते बढ़ेगी बिक्री।उनका मानना है कि अक्सर अंतिम दिनों में लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं। व्यापारियों को भरोसा है कि रंगों का यह त्योहार उनके कारोबार में भी खुशियां लेकर आएगा।

Related posts

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उठा अवैध खनन का मुद्दा:कासगंज

कासगंज के ब्लॉक सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया:सिढ़पुरा

कासगंज जिले में DM ने लापरवाही पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश: