जापान में बच्चों ने पैर छूए :मंत्र सुनाते वक्त अटका तो योगी ने पूरा किया;मंत्र

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

विदेश संवाददाता -उगते सूर्य के देश में संस्कारों की परंपरा को बरकरार रखने पर सीएम योगी ने भारतीय मूल के परिवार को बधाई दी। योगी ने X पर लिखा- संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन, सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों ने योगी को मंत्र सुनाए। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। योगी ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे भारतीय मूल के परिवारों से मुलाकात करते दिख रहे हैं।

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। यहां के राज्य यामानाशी जाते वक्त योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवारों से मुलाकात की। भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया।

योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे। बच्चों से बातचीत की। उन्हें तोहफे दिए। इसके बाद योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी(पावर-टू-गैस) सिस्टम की साइट विजिट की। रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को समझा। यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यूपी इंवेस्टमेंट रोडशो के तहत निवेशकों से बात की।

योगी ने यामानाशी में यूपी इंवेस्टमेंट रोडशो को संबोधित किया। कहा- यूपी भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है। जैसे प्रकृति की अत्यंत कृपा जापान के नामानाशी प्रांत पर है वैसी ही कृपा प्रकृति उत्तर प्रदेश पर भी है। इन सभी सुविधाओं से संपन्न होने का लाभ उत्तर प्रदेश को प्राप्त होता है।

Related posts

CM योगी आगरा पहुंचे, आरएसएस के साथ मीटिंग हुई हॉस्पीटल का उद्घाटन किया

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:

सुबह 11 बजे सीएम योगी कानपुर पहुंचे, तीन घंटे शहर में रहेंगे:सीएसए