‘यादव जी की लव स्टोरी’:यादव महासभा ने फिल्म पर रोक निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग की

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

उत्तर प्रदेश संवाददाता –

यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक विवादित फिल्म पर रोक लगाने और इसके निर्माताओं व कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।बृजेश यादव ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में एक विशेष जाति पर आधारित प्रेम प्रसंग दर्शाया गया है, जो निंदनीय है।

मऊ जिला कलेक्ट्रेट में यादव समाज के दर्जनों लोगों ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फिल्म एक विशेष जाति को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाई गई है। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर तत्काल रोक लगाने और इसके निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग की।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप