JNMC में डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट:जूनियर, इमरजेंसी सेवाएं ठप

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता अलीगढ़-अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) में बुधवार देर रात मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। नर्सिंग स्टाफ के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इससे अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।​शहंशाहबाद निवासी शौकत अली (50) को शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों के चलते रात करीब 9:30 बजे इमरजेंसी लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और परिजन ने नर्सिंग स्टाफ की पिटाई कर दी।मारपीट से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत काम बंद कर दिया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने न केवल नई भर्ती रोकी, बल्कि वार्डों में भर्ती मरीजों को भी बाहर निकाल दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं।

जेएन मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद हड़ताल की यह दूसरी घटना महज 15 दिन के अंदर ही हो गई। 21 मार्च को भी देर रात मरीज को पानी पिलाने से मना करने पर तीमारदारों ने नर्सिंग स्टाफ से मारपीट कर दी। इसके बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल की थी। दो दिन बाद सुरक्षा के इ्ंतजाम होने का आश्वासन मिलने पर ही हड़ताल खत्म हुई थी।

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन