हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा छप्पन भोग: गुब्बारों और फूलो से सजा मंदिर;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा-हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को आगरा पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। सुबह तड़के से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। केवल बड़े मंदिर ही नहीं, बल्कि मोहल्लों के छोटे-छोटे मंदिरों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। हर तरफ “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों के साथ हनुमान भजनों की गूंज सुनाई दे जा रही है।

शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। जहां हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। कई स्थानों पर साउंड सिस्टम के जरिए भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सेंट जॉन्स चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह सबसे पहले बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद विधिवत अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त पूजा की थाल, फूल-माला और दीप लेकर पहुंचे। हनुमान बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।शाम होते- मंदिरों में विशेष पूजन, आरती और भव्य प्रकाश सज्जावट  के साथ हनुमान जन्मोत्सव और भी भव्य रूप में मनाया जा रहा है ।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी