अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा –

आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए विभिन्न जनपद से कुल 1100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जहां करीब 900 अभ्यर्थियों उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान युवाओं ने जोश के साथ भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारे लगाए।

रैली के आयोजन के दौरान अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं भी की गई है। रात में 12:00 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच हुई। इसके बाद दौड़ लगाई जा रही है। फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए सैन्य और पुलिस की तरफ से अलग-अलग टीम बनाई गई है।भर्ती रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार की रात 12 बजे से ही स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगने लगी थीं।दस्तावेज सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश मिलते ही युवा भारत माता के जयकारे लगाने लगे।गुरुवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए विभिन्न जनपद से कुल 1100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से करीब 900 ने उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों को 100-100 के ग्रुप में बांटा गया।कार्यवाहक स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली शुरू कराई।अग्निवीर बनने के लिए जिगजैग, बीम और शारीरिक परीक्षण कराए गए। सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड हाइट, चेस्ट आदि की जांच की गई। सभी चरणों में सफल रहने वाले युवाओं का अब मेडिकल परीक्षण होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार