किडनी डोनर आयुष और रिसीवर पारुल लखनऊ रेफर:4 आरोपियों की तलाश में पुलिस मेरठ पहुंची

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में किडनी रिसीवर पारुल तोमर और डोनर आयुष चौधरी को आज सुबह लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। करीब 10:30 बजे हैलट हॉस्पिटल की 2 डॉक्टरों की टीम दोनों को लेकर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के लिए रवाना हुई। लखनऊ में दोनों का इलाज अब नेफ्रोलॉजी विभाग में किया जाएगा।

किडनी ट्रांसप्लांट स्कैंडल में कुल 10 लोग शामिल पाए गए हैं। इनमें से 5 डॉक्टर और 1 दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी डॉ. अफजल, डॉ. वैभव, डॉ. अनुराग और डॉ. रोहित फरार हैं। पुलिस की टीम इनकी तलाश में मेरठ पहुंची है।इसी बीच क्राइम ब्रांच ने दोपहर करीब 1 बजे डॉक्टर रोहित की टीम से दो ओटी टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। उनसे कड़ी सुरक्षा में पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. अफजल मेरठ में अल्फा अस्पताल के संचालक हैं। वहीं डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ अमित भी मेरठ के ही रहने वाले हैं। डॉ. रोहित का पता लगाने के लिए दलाल शिवम काड़ा की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। साथ ही कहीं ये फरार आरोपी देश छोड़कर भाग न सकें, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।उन सभी आरोपिओ की छान बीन की जा रही है

Related posts

तालाब से शव बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

NEET और JEE मैंस के लिए अब महानगरों की दौड़ नहीं,

चिकित्सा के साथ अब ‘जन-सेवा’ का संकल्पः फर्रुखाबाद के गांवों में डॉ. युवराज सिंह को मिला अभूतपूर्व समर्थन