MLC माहेश्वरी ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र:कासगंज जिला अस्पताल में नियुक्ति की मांग की

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

माहेश्वरी ने उपमुख्यमंत्री से अस्पताल में तुरंत एक फिजिशियन, एक जनरल सर्जन, चार डाटा एंट्री ऑपरेटर, तीन ओटी अटेंडेंट और दस वार्ड बॉय की नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।इसके अतिरिक्त, उन्होंने नेत्र ओटी के लिए दो ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और एक हार्मोन एनालाइजर मशीन की भी व्यवस्था करने के कड़े निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

एमएलसी माहेश्वरी ने अपने पत्र में बताया कि कासगंज स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 2400 ओपीडी होती है। इसके बावजूद, चिकित्सकों,का  स्टाफ और मशीनों के अभाव के कारण क्षेत्र के निवासियों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने इसे शासन की नीति और मंशा के विपरीत बताया।उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रजनीकांत माहेश्वरी ने कासगंज के संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों, स्टाफ और आवश्यक मशीनों की कमी को लेकर उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने जनहित में इन कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की मांग की है।

Related posts

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

कासगंज के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:

कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़: 50 पुलिसकर्मी तैनात,