मोहनपुरा मटर मंडी में पिछले कुछ दिनों से मटर के दामों में भारी गिरावट:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

मोहनपुरा मटर मंडी में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंडी में आवक बढ़ने के साथ ही व्यापारियों ने खरीद के दाम कम कर दिए हैं। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ा है, जो अपनी मेहनत की फसल लेकर मंडी पहुंचे थे। कुछ दिन पहले तक जहां मटर के अच्छे दाम मिल रहे थे और किसान संतुष्ट नजर आ रहे थे, वहीं अब बाजार में आवक बढ़ने के साथ कीमतें गिर गई हैं। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे किसान उचित मूल्य की उम्मीद में आए थे, लेकिन कम भाव मिलने से उन्हें निराशा हाथ आई  है।

किसानों का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले तक मटर के दाम अच्छे मिल रहे थे, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि इस बार फसल से अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन अचानक बाजार में आई गिरावट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

व्यापारी इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। इससे किसानों को उनकी लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

Related posts

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उठा अवैध खनन का मुद्दा:कासगंज

कासगंज के ब्लॉक सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया:सिढ़पुरा

कासगंज जिले में DM ने लापरवाही पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश: