पत्नी से विवाद के बाद ढाई घाट पुल से तीन बच्चों के पिता ने लगाई छलांग, शुक्रवार शाम 6 बजे से रविवार दोपहर 2 बजे तक नहीं लगा कोई सुराग

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

*पत्नी से विवाद के बाद ढाई घाट पुल से तीन बच्चों के पिता ने लगाई छलांग, शुक्रवार शाम 6 बजे से रविवार दोपहर 2 बजे तक नहीं लगा कोई सुराग*
आशिप राजा
*शमशाबाद, फर्रुखाबाद।* थाना क्षेत्र के ढाई घाट गंगा पुल से शुक्रवार शाम करीब 6 बजे गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का आज रविवार दोपहर 2 बजे तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन तेज बहाव के चलते अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

युवक की पहचान राजा (35) पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम इनायतपुर, थाना व जनपद हरदोई के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि राजा की बहन शमशाबाद थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रहती है। शुक्रवार शाम घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू कराया था, जो लगातार जारी है।

परिजनों के अनुसार राजा दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता है। वह तीन बच्चों का पिता है। उसकी बड़ी पुत्री रिया 6 वर्ष की, दूसरी बेटी आयुषी 3 वर्ष की और एक माह का पुत्र है, जिसका जन्म बड़े ऑपरेशन से हुआ है। राजा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता रामप्रकाश और मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि राजा रक्षाबंधन से पहले घर आया था। घर पर पत्नी विनीता देवी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर अपनी बहन के घर भगवानपुर आ गया। यहां से वह अपने चचेरे बहनोई राम कुमार के साथ अपने गांव इनायतपुर गया, वहां फिर झगड़ा हुआ।

इसके बाद दोनों जीजा-साले वापस ढाई घाट पुल पर लौट आए। पुल पर दोनों ने चाट-पकौड़ी खाई। इसी दौरान राजा ने अपने जीजा रामकुमार से अपनी वीडियो भी बनवाई और अचानक पुल से गंगा में छलांग लगा दी।

शुक्रवार शाम से लेकर आज रविवार दोपहर 2 बजे तक तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि गंगा का जलस्तर अधिक होने से तलाश में दिक्कत आ रही है,

Related posts

मोबाइल फटने से बाइक हुई अनियंत्रित, शटरिंग लदे लोडर में घुसी, तीन गंभीर घायल

अर्थिंग तार में करंट से भैंस की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे सुनील यादव का हुआ भव्य स्वागत, माता-पिता की आंखों में दिखा गर्व