पूर्व विधायक के घर विस्फोटक बन रहा था: धमाके से बेसमेंट उड़ा, दोनों बेटों समेत 6 पर FIR

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद – में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में विस्फोटक बनाया जा रहा था। यह दावा पुलिस ने अपनी FIR में किया है। विस्फोट की चपेट में आकर पूर्व विधायक के 2 बेटों समेत 6 लोग घायल हुए थे। इन सभी पर केस दर्ज हुआ है।मंगलवार शाम पूर्व विधायक के तीन मंजिला घर में विस्फोट हुआ था। इससे बेसमेंट की छत उड़ गई, तीसरी मंजिल तक खिड़कियां टूट गईं थीं।

शुरुआत में सिलेंडर फटने की आशंका थी, लेकिन पूर्व विधायक की पत्नी ने इस बात से इंकार किया था। जब पुलिस जांच करने पहुंची तो सिलेंडर में विस्फोट के सबूत नहीं मिले। घर के भीतर गंधक (बारूद) की बदबू आ रही थी।

पुलिस ने अपनी FIR में कहा की मकान में विस्फोटक इकट्‌ठा किया जा रहा था । और विस्फोटक बन भी रहा था। पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। आज, बुधवार को डीआईजी हरीश चंदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, परिवार के लोग पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

विजय सिंह बाहुबली नेता है। वह इलाके में ‘उस्ताद’ के नाम से मशहूर है। इस समय में वाराणसी जेल में है। 1997 में भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद हुई थी।

पूछताछ में लोगों ने बताया, विक्की और सिक्की के अलावा ईशु चौरसिया, रामवीर यादव और राशू मिश्रा भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। दरोगा ने साहस जुटाकर टूटे हुए बेसमेंट में झांका तो वहां से विस्फोटक पदार्थ की गंध आ रही थी।विस्फोट में जो घायल हुए, उनके द्वारा न तो कोई पुलिस को सूचना दी गई और न ही डायल 112 पर कॉल की गई। अभी भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सूचना मिली है कि पूर्व विधायक के दोनों बेटे को खुद रेफर कराकर लखनऊ चले गए हैं। जैसे ही टीम की रिपोर्ट आएगी, इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

आगरा में :संस्कृत के एग्जाम में आया प्रश्न टीचर बोले जानबूझकर ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रहे

शिल्पा शेट्टी कानपुर में बोलीं-महिलाओं के जीवन में मुश्किलें आती हैं, संघर्ष से मिलती है सफलता

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली