संकिसा अषाढी मेले मे श्रद्धालुओ का दर्शन को उमडा शैलाव ,मैन मार्ग बना पार्किंग लगा जाम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – संकिसा अषाढी मेले मे श्रद्धालुओ का दर्शन को उमडा शैलाव ,मैन मार्ग बना पार्किंग लगा जाम।
ज्ञानेन्द्रसिह “मोहित”यादव
संकिसा/फर्रुखाबाद। बौद्ध नगरी संकिसा मे 15दिवसीय आषाढ मेला गुरूपूर्णिमा तक लगा रहता है।गुरू पूर्णिमा को श्रद्धालुओ और साधु सन्तो का भारी शैलाव देखने को मिला।इस दिन सनातन धर्म और बौद्ध अनुयायी मा बिसारीदेवी मंदिर मे होने वाली पूजा अर्चना करते है।जिससे मेला स्तूप परिसर मे भीड देखने को मिलती है।गुरू पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु बच्चो का मुण्डन संस्कार कराने आते है।संकिसा गाव मैन मार्ग से स्तूप परिसर के गेट तक श्रद्धालुओ के वाहन रोड पर खडे होने से संकिसा से वेवर और मैनपुरी जाने वाले लोगो को काफी मशक्कत करके निकल पातेहै।
संकिसा अषाढी मेले मे पार्किंग की व्यवस्था न होने से श्रद्धालु अपने वाहनो को मैन रोड पर खडा कर देते है।जिससे मैन रोड पर जाम लग जाता है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’