एसपी आरती सिंह ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, सिवारा चौकी इंचार्ज को हटाया।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

एसपी आरती सिंह ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले, सिवारा चौकी इंचार्ज को हटाया।

ज्ञानेन्द्रसिह “मोहित “यादव
फर्रुखाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को आधा दर्जन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई थानों और चौकियों पर नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है।


जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद राठौर को सिवारा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सिवारा चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक धीरज कुमार का स्थानांतरण थाना कम्पिल कर दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को भी थाना कम्पिल भेजा गया है।
इसी क्रम में, थाना कम्पिल में तैनात उपनिरीक्षक हरीश कुमार का स्थानांतरण थाना नवाबगंज कर दिया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी को थाना मोहम्मदाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया गया है। नई तैनाती के बाद सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल अपने-अपने कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’