विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवादाता लखनऊ –

यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे। लखनऊ समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और गाड़ियों में विस्फोट करने की फिराक में थे।आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है।साकिब इस गिरोह का सरगना है। इनके पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है।

एटीएस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविल मेरठ के अगवानपुर गांव का रहने वाला है। वह नाई का काम करता था। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आ गया।टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वह पाकिस्तानी नेटवर्क, कट्टरपंथी समूहों और अफगानिस्तान के कुछ संदिग्ध नंबरों से जुड़ा। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल सुरक्षित और गुप्त बातचीत के लिए किया जा रहा था, जिससे देश विरोधी गतिविधियों की योजना बनाई जा सके और उसे अंजाम दिया जा सके।

Related posts

गांधी जयंती पर पत्रकार संगठन आई जे यू द्वारा देशव्यापी ‘मांग दिवस’ मनाया गया

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी