June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादराजनीति

भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर

 पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया और एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से हुई थी। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे।

उन्होंने बताया कि 1951 में जनसंघ की स्थापना के बाद देश को एक ऐसे राजनीतिक दल की आवश्यकता थी, जिसके परिणामस्वरूप 1980 में भाजपा का गठन एक सर्वव्यापी और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले संगठन के रूप में हुआ।

सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि देश को भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त करने का संकल्प लेकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी को आगे बढ़ाया। भाजपा की इस अनवरत यात्रा में करोड़ों कार्यकर्ताओं के योगदान से यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

Related posts

जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

admin

संबिधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

admin

Leave a Comment