September 10, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कंपिल में ई-रिक्शा से दो बहनों के पर्स चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

कंपिल में ई-रिक्शा से दो बहनों के पर्स चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

कंपिल, फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा में सवार दो बहनों के पर्स से सोने के कुंडल, पांच हजार रुपये और आधार कार्ड चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए हैं।

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी अभिषेक ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह शमशाबाद के रोशनाबाद गांव से अपनी बहनों रूपवती और पार्वती को ई-रिक्शा से घर ले जा रहा था। कंपिल चौराहे के पास मंदिर के निकट दो महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं और कलान जाने की बात कही। इकलहरा गांव के पास दोनों ने बाइक आने का बहाना बनाकर चालक से ई-रिक्शा रुकवाया और उतर गईं। उनके जाने के बाद दोनों बहनों ने पर्स देखा तो सोने के कुंडल, पांच हजार रुपये और आधार कार्ड गायब मिले।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रवीना पत्नी सुशील, उषा पत्नी बच्चू निवासी सरानी, थाना अवागढ़, एटा और गौतम पुत्र जगन सिंह निवासी दिउरिया, थाना पुवायां, शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नितिन कुमार चौधरी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

Related posts

कायमगंज में संदिग्ध मोना हत्याकांड की जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य

admin

छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा – साली ने कराया जीजा पर मुकदमा दर्ज

admin

कंपिल नगरी मे शिवभक्तो ने शिवालयो मे जलाभिषेक किया।

admin

Leave a Comment