August 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में सीएमओ ने निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण किया:

भस्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने शनिवार दोपहर को जिला अस्पताल लोहिया में निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट सेंटर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि बिल्डिंग में अभी तक फायर सिस्टम नहीं लगा है और फ्लोरिंग का कार्य चल रहा है।

उन्होंने संबंधित फर्म को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के हालिया दौरे के बाद हुआ है। मंत्री ने अपनी समीक्षा बैठक में अधूरी परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए थे।

फर्रुखाबाद शहर के आवास विकास स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए यह क्रिटिकल यूनिट लगभग एक वर्ष से निर्माणाधीन है।

मंत्री जयवीर सिंह ने यह भी कहा था कि 31 मार्च तक जो कार्य पूर्ण नहीं होगा, उसकी समीक्षा की जाएगी कि आखिर कहां कमी रह गई है। यदि कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया की क्रिटिकल यूनिट का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना था।सवाल के जवाब में कहा की  बिल्डिंग में अभी फायर का सिस्टम नहीं लगा है, टाइल्स नहीं लगी है, फ्लोरिंग का काम हो रहा है। जो अभी ऊपर से होना है और उसके बाद नीचे भी होगा । मंत्री जी द्वारा जल्दी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाने के सवाल पर क निरीक्षण भी किया है लेटर भी देंगे ताकि कार्य जल्दी पूर्ण हो सके। बताया कि कार्य पूर्ण होते ही अप्रैल में क्रिटिकल यूनिट चालू हो जाएगा।

Related posts

अयोध्या में दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी

admin

लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में इंटर का छात्र डूबा

Bhaskarnews

समाधान दिवस पर अवैध कब्जे की शिकायतों का ढेर

admin

Leave a Comment