March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली:नरमुंड,आए संन्यासी, डमरू की गूंज,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

काशी संवाददाता – शनिवार को मसाने की होली का रंगोत्सव डमरू वादन से शुरू हुआ। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट पहुंचे और पूजन किया।

भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए। इसके बाद भस्म की होली खेली। मसाने की होली खेलने के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे हैं। आमतौर पर जिस चिता की राख से लोग दूरी बनाते हैं, आज उसी राख में लोग श्रद्धा और आस्था के साथ सराबोर नजर आ रहे हैं।

जलती चिताएं, रोते-बिलखते लोग और चिता की राख से होली खेलते नागा साधु-संन्यासी। यह नजारा इस समय काशी के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिल रहा है। यहां शनिवार को मसाने की होली खेली जा रही है। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले है, तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखाई दे रहा है।घाट पर जश्न के बीच से शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग और चिता की राख में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए।

Related posts

नोडल अधिकारी ध्यान रखें छात्र-छात्राए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित न रहे सकें – जिलाधिकारी

admin

अमेरिका का दावा-चीन ने 22 जून 2020 में छिपकर लोप नूर में अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया:2030 तक 1000 से ज्यादा होंगे

Bhaskarnews

मध्य प्रदेश में फरवरी को चौथी बार बारिश:जबलपुर में तेज धूप के बाद शाम को आंधी के साथहल्की वर्षा

Bhaskarnews

Leave a Comment