June 26, 2026
Bhaskar News Agency
कासगंज

NCERT बुक लागू करने,और ड्रेस कोड बदलने की मांग शिक्षा में सुधार को लेकर धरना जारी:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

हरवीर भारतीय ने बताया कि महंगी किताबें और महंगी स्कूल ड्रेस अभिभावकों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। वे अपने बच्चों की शिक्षा के खर्च से परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने यह धरना शुरू किया है।

कासगंज शहर में शिक्षा को ‘लूट से मुक्त’ कराने के अभियान के तहत समाजसेवी हरवीर भारतीय का गांधी मूर्ति पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उनकी मुख्य मांगों में जिले के हर स्कूल में एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें लागू करना, ड्रेस कोड को हर साल बदलने के बजाय 3 से 5 साल में बदलना और निजी प्रकाशकों की किताबों को अनिवार्य न करना शामिल है।शुक्रवार को अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने का आग्रह किया।

हालांकि, हरवीर भारतीय ने अपनी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। उनके इस अभियान को अब शहर के लोगों के साथ-साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य और कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।

Related posts

कासगंज में 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में हुए लोग घायल

Bhaskarnews

कासगंज के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:

Bhaskarnews

कासगंज के कॉलेजों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, लगभग 89 वाहनों के चालान काटे गए

Bhaskarnews

Leave a Comment