October 27, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकन्नौज

कन्नौज जिले में इन्दरगढ़ से नादेमऊ जा रही तेज रफ्तार कार खाई में पलटी:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

कन्नौज जिले में इन्दरगढ़ से नादेमऊ जा रही एक तेज रफ्तार कार कलसान गांव के पास अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना में चालक सहित कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं।

डिजायर कार इन्दरगढ़ की तरफ से आ रही थी और कलसान गांव के पास पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार में चालक गौरव कुमार के साथ कुलदीप, रामू, अजय और सोनू सवार थे। सभी को हल्की खरोंचें आईं। कार सवारों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही वाहन को खाई से निकलवा लिया और वहां से चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी। सुकर मनाओ की सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। और पांचो युवको की जान बच गई

Related posts

इटावा में आश्रम से मूर्तियां हटीं:हाईकोर्ट का आदेश अंबेडकर पार्क में रखी जाएंगी, मूर्तियां

Bhaskarnews

3.35 करोड़ लूटकर लेगये बदमाशों का UP में शॉर्ट-एनकाउंटर:किया गया पुलिस ने दो के पैर में मारी गोली

Bhaskarnews

लखनऊ में होली की हुड़दंग में 70 लोगों की आंखें जख्मी हुईं:

Bhaskarnews

Leave a Comment