September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकन्नौज

कन्नौज के तिर्वा में हिंदू नववर्ष पर निकली प्रभातफेरी:लोगों ने फूल बरसाए

भास्कर न्यूज़

संवाददाता कन्नौज –

कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर एक प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। गुरुवार सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एकसाथ इकट्ठे हुए। वे हाथों में झंडे लिए हुए थे और उत्साह के साथ प्रभातफेरी में शामिल हुए।

यह प्रभातफेरी नगर के धर्मशाला मार्ग, सर्राफा गली और मंडी बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंची। इसके बाद ठठिया तिर्वा रोड से अन्नपूर्णा देवी मंदिर तक गई।थी यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार अमित पाठक के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला और चौकी पुलिस सहित अन्य पुलिस बल तैनात रहा। बिना किसी लड़ाई झगड़े के प्रभात फेरी का समापन हुआ

Related posts

ध्वजारोहण तथा गांधी जी के प्रिय भजनों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशन में मनाई गई गांधी – शास्त्री जयंती

admin

जरूरत मंद गरीब व असहायों को गर्म वस्त्र तथा अन्य सामिग्री वितरित कर की सहायता

admin

काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली:नरमुंड,आए संन्यासी, डमरू की गूंज,

Bhaskarnews

Leave a Comment