भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
कन्नौज संवाददाता –
ये जानकारी उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाता है। जिसे लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ की गई है।
कन्नौज में अनुदान पर कृषि यंत्र लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।जिसके बाद किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विभागीय पोर्टल पर 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो चुकी, जोकि 4 मार्च की रात्रि 12 बजे तक चलेगी। कृषि यंत्र के लिए किसान या तो जनसेवा केंद्रों पर पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं या फिर खुद विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
इस योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, पावर वीडर, पावर टिलर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, पैकिंग मशीन, सोलर ड्रायर, क्लीनर कम ग्रेडर, मिलेट मिल, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, स्ट्रॉ रीपर, मल्टीक्रॉप प्लांटर, बेलिंग मशीन, एमबी प्लाऊ, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रेक सहित अन्य छोटे कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर शासन द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
