March 7, 2026
Bhaskar News Agency
कासगंजस्वास्थ्य

कासगंज के ब्लॉक सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया:सिढ़पुरा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज के ब्लॉक सिढ़पुरा के धारिकपुर गांव में नियमित टीकाकरण सत्र का  कार्य नियमित रूप से चल रहा है  प्रभारी  चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं और 5 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

निरीक्षण के समय एएनएम अंजू गौतम, सीएचओ गिरिजेश, आशा ज्योति और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता कुमारी सत्र पर मौजूद थीं। और अन्य कार्य कत्री भी मौजूद रही सत्र पर टीकाकरण का बैनर लगा था, ड्यू लिस्ट अपडेटेड थी और यू-विन पोर्टल पर 4 बच्चे व एक गर्भवती महिला टीकाकृत दर्ज पाए गए। टेली शीट भी अपडेटेड मिली।वैक्सीन वायल नियमानुसार खोली गई थीं। निरीक्षण के दौरान सीएचओ गिरिजेश ने 5 आयुष्मान कार्ड भी बनाए।

यह औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। डॉ. गौतम के इस निरीक्षण से ब्लॉक में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में और सुधार आने की उम्मीद है। इस दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विशाल सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

Related posts

कासगंज में 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में हुए लोग घायल

Bhaskarnews

कासगंज में आयोजित:डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने खेली होली

Bhaskarnews

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उठा अवैध खनन का मुद्दा:कासगंज

Bhaskarnews

Leave a Comment