March 10, 2026
Bhaskar News Agency
कासगंजहादशा

कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित अमापुर बस स्टैंड के पास मंगलवार को डिस्पोजल बर्तनों के गोदाम में आग लगी:लाखों

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज फर्रुखाबाद –

कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित अमापुर बस स्टैंड के पास मंगलवार को डिस्पोजल बर्तनों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।यह गोदाम सहावर गेट निवासी उमेश शर्मा की पार्किंग में बना हुआ था। जिसे बाबूपुर खुशकरी निवासी योगेश राजपूत संचालित करते हैं। गोदाम में दोना-पत्तल, अंडे और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं का थोक भंडारण किया जाता था।

मंगलवार को अज्ञात कारणों से गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपए का माल नष्ट हो गया। गोदाम संचालक योगेश राजपूत के अनुसार, आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है/और पूरी गोदाम भी जल गई  आग की सूचना मिलते ही आस पास के लोगो की भीढ़ इकट्ठी हो गई /फिर पुलिस को सूचना दी /पुलिस नें पूरी जानकारी ली और मामले की जांच कर रही है

Related posts

कासगंज जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया बड़ा फेरबदल:

Bhaskarnews

कासगंज में बदमाशआरेन्द्र यादव पर 25 हजार का इनाम रखा गया गिरफ्तार:

Bhaskarnews

होली के बाद कासगंज अस्पताल में मरीजों की भीड़:ओपीडी में मरीजों के पर्चे बनाए गए,

Bhaskarnews

Leave a Comment