August 26, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

लाखों रुपए की रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार: 5 लाख; SDO के नाम पर भी मांग रहा था

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

जयपुर संवाददाता –

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) को शुक्रवार दोपहर अरेस्ट किया है। ACB टीम ने भू-अभिलेख निरीक्षक को 3.80 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। जमीन तकासमा के एवज में घूसखोर निरीक्षक ने 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही ऑफिस और घर पर सर्च कर रही है।

डीजी (एसीबी) गोविन्द गुप्ता ने बताया- वृत्त जयपुर पश्चिम के भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को अरेस्ट किया गया है। एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पुश्तैनी जमीन के तकासमा करवाना था। निरीक्षक अनिल की ओर से रिश्वत देने का दबाव बनाया गया। आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक की ओर से 5 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई। एसीबी की ओर से घूस को लेकर सत्यापन करवाया गया।

वेरिफिकेशन के दौरान परिवादी को 20 हजार रुपए लेकर भेजा गया। रिश्वत के 20 हजार रुपए लेकर आरोपी निरीक्षक अनिल से 4 लाख रुपए में तकासमा करवाने का सौदा तय हुआ। जिसमें 1 लाख रुपए खुद के लिए और 3 लाख रुपए उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए मांगना बताया। एसीबी की ओर से वेरिफिकेशन (सत्यापन) के बाद ट्रेप का आयोजन किया गया। एसीबी टीम ने शुक्रवार दोपहर रिश्वत के 3.80 लाख रुपए लेते आरोपी भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को रंगे हाथों धर-दबोचा लिया गया।

Related posts

फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र मिले:

Bhaskarnews

पहली बार पति के साथ दिखीं ‘पुष्पा’ की हीरोइन:उदयपुर थैंक्स कहा, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

Bhaskarnews

अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

Bhaskarnews

Leave a Comment