October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ने ईद की मुबारक बाद सभी को दी अमेरिका में खिलाफ नारेबाजी

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाये गए । पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी।

लखनऊ, संभल और प्रयागराज में शिया समुदाय के लोगों ने कालीपट्‌टी बांधकर नमाज पड़ी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ इन लोगों ने नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शोर मचाया गया

खामेनेई गाँव से गुरु और ईरान के पहले सुप्रीम लीडर खुमैनी के पूर्वज निकलकर ईरान गए थे इसी कारण बाराबंकी के किंतूर गांव में ईद नहीं मनाई गई।वाराणसी में नमाजियों पर फूल बरसाए गए। गोंडा में ईदगाह के न होने पर लोगों ने मस्जिद के आसपास स्थित दुकानों की छतों पर एकत्र होकर नमाज पढ़ा। जौनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ रहे नमाजियों को पुलिस ने हटाया।

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल एक बच्चे को गोद में लेकर ईद की बधाई देते नजर आए। एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचा तो डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। वाराणसी में डीआईजी शिवहरि मीना भी छोटे बच्चे को गोद में बिठाकर ईद की बधाई दी और दुलारा।

Related posts

शादी के लिए चढ़ावा के कपड़े आदि खरीदने जा रहे ग्रामीण को रास्ते में घेर कर नकदी मोबाइल तथा साइकिल लूट का आरोप

admin

महर्षि दधीचि सभागार पुलिस लाइन सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन एवं शांति व कानून व्यवस्था कार्यों संबंधी की समीक्षा बैठक

admin

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्रृंगी ऋषि की तपस्थली श्रंगीरामपुर में चल रहे मेले का स्थलीय निरीक्षण किया

admin

Leave a Comment